भरत पुर

नील गाय के शावक का किया रेस्क्यू

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भरतपुर। खेड़ली मोड़ वन विभाग के कार्मिकों ने कुत्तो के हमले में घायल हुए एक नील गाय के शावक को ग्रामीण जनों की सूचना पर रेस्क्यू कर उपचार कराकर खेड़ली मोड़ वन विभाग की चौकी लाया गया ।बन पाल रेणु बाला मीणा ने बताया कि रेंजर नदबई राजेश शर्मा को ग्रामीण जनों ने सूचना देते बताया कि भुसावर बाईपास के पास एक नील गाय का शावक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है ।सूचना पर वन पाल रेणु वाला शिवराम सिनसिनवार सहित वन्य कर्मी घटना स्थल पर गए। जहां पर घायल पड़े नील गाय के शावक को लेकर छोकर बाड़ा कला के राजकीय पशु अस्पताल ले कर उसका अस्पताल के पशु चिकित्सक विजय पहाड़िया से उपचार कर कर खेड़ली मोड़ वन पौधशाला लाया गया जिसको पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होने पर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button