रांची

झारखंड कैबिनेट में शिक्षा, स्वास्थ्य और अवसंरचना में महत्वपूर्ण मंजूरी

Jharkhand cabinet gives key approvals in education, health and infrastructure

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 12 मार्च 2026 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अहम निर्णय लिए गये।
मुख्य निर्णयों में शामिल हैं:
मांकी मुण्डा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन की स्वीकृति।
झारखंड में Institute of Driving Training and Research (IDTR Tier-I) की स्थापना हेतु DPR की प्रशासनिक स्वीकृति।
रांची के वीमेंस कॉलेज (साइंस ब्लॉक) में 528 शय्या वाले छात्रावास के लिए स्थल परिवर्तन और नए निर्माण की मंजूरी।
CT-MIS परियोजना के लिए Tata Consultancy Services Ltd को एक वर्ष के लिए अवधि विस्तार।
राज्य के राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) कैडेटों के प्रशिक्षण में नास्ता भत्ता वृद्धि।
सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका अंतर्गत महिला महाविद्यालय, सारठ को सह-शिक्षा महाविद्यालय में परिवर्तित करने की मंजूरी।
राज्य और केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं और सरकारी भवन निर्माण कार्यों के लिए विशेष वित्तीय मंजूरी, जिसमें BIT सिन्दरी, कोल्हान और सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय अंतर्गत नए महाविद्यालय शामिल हैं। राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 के बच्चों को स्कूल बैग प्रदान करने की योजना में संशोधन। झारखंड के रेलवे स्टेशन डालटनगंज का नाम बदलकर “मेदिनीनगर” करने की स्वीकृति। विभिन्न पेंशन, सेवा और वेतन मामलों में न्यायालय आदेशों के अनुपालन हेतु मंजूरी। राज्य में 23 जिलों में 800 सीटों वाली District Libraries के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति। केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के कार्यान्वयन की स्वीकृति। मंत्रिपरिषद ने इसके अलावा राज्य सेवकों की शिकायत निवारण नियमावली, 2026, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त और पर्यटन से जुड़े अन्य बड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button