गाजियाबाद

जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त 40 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के तत्वावधान में विकास खंड लोनी के ग्राम मंडोला में प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों के लिए प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में असिस्टेंट ड्रेस मेकर तथा सहायक हाथ की कढ़ाई प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गाजियाबाद श्रीमती ममता त्यागी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि ग्राम मंडोला के प्रधान अमित त्यागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती ममता त्यागी ने कहा कि जन शिक्षण संस्थान द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण युवाओं और विशेष रूप से महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि हाथ का हुनर व्यक्ति को रोजगार के अवसर प्रदान करता है और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का मार्ग खोलता है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि जब महिलाओं को समान अवसर और अपने जीवन पर निर्णय लेने का अधिकार मिलता है, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं और समाज की प्रगति में अहम भूमिका निभा रही हैं।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा 40 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित  किए गए। कार्यक्रम में लाभार्थियों के परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन और संचालन जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती पिंकी त्यागी, सरोज सैनी, गुड्डू त्यागी, मीनाक्षी त्यागी, दीपू त्यागी और शीतल त्यागी का विशेष सहयोग रहा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button