पाकुड़

जिले में आयुष जांच शिविर आयोजित, 498 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

AYUSH check-up camp organized in the district, 498 people underwent health check-up

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आयुष विभाग, पाकुड़ की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 498 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। यह शिविर पाकुड़ प्रखंड के पाकुड़, लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कुमार भांजा, हिरणपुर प्रखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय बागशीशा तथा पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा में आयोजित किए गए। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों डॉ. अबुतालिब शेख, डॉ. सौरभ विश्वास, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. अशोक मेहता, डॉ. अफरोज आलम, डॉ. लवकुश यादव, डॉ. संतोष कुमार यादव एवं डॉ. कुलेश कुमार ने बताया कि शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग तथा बच्चों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच निःशुल्क की गई। साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त में दी गईं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और इस पहल की सराहना ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button