
श्री गणेश पूजन से होगा शुभारम्भ
अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के 475 आवेदन प्राप्त,परिचय पुस्तिका में होगा प्रकाशन
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कुल देवी मां महालक्ष्मी व अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की असीम कृपा से आगामी 17 व 18 मार्च को शहर में भव्य स्तर पर आयोजित होने जा रहे तृतीय अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन के बाबत श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि.की ओर से शनिवार को आलमगिरीगंज स्थित शांति कुटीर धर्मशाला में प्रेसवार्ता हुयी ।
सम्मेलन की प्रगति व तैयारियों की जानकारी देते हुए अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन आगामी 17 व 18 मार्च को दि कुबेर होटल मिनी बाईपास रोड, (कर्मचारी नगर पुलिस चौकी के सामने) कर्मचारी नगर, बरेली में आयोजित किया जा रहा है। शुभारम्भ भगवान गणेश व मां लक्ष्मी के पूजन से होगा पूजन कार्यक्रम 16 मार्च शाम 7.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर होगा । पूजन में मुख्य अतिथि कैण्ट विधायक संजीव अग्रवाल रहेंगे। सम्मेलन के प्रथम दिवस 17 मार्च को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डा. अरुण कुमार व नगर पालिका अध्यक्ष, पीलीभीत डा. आस्था अग्रवाल रहेंगी।
संरक्षक एड़ अजय कुमार अग्रवाल व महामंत्री एड़ दिनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन 18 मार्च को मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल व सांसद छत्रपाल सिंह रहेंगे।
मीड़िया प्रभारी एड़ हर्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि 17 मार्च सांयकाल 6.00 बजे से समारोह स्थल पर सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व रासलीला का भी मंचन किया जायेगा। अग्र समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए अग्रवाल सभा का मंच उपयुक्त अवसर प्रदान कर समाजिक सरोकार में अहम भूमिका अदा कर रहा है।
परिचय सम्मेलन संयोजक सुधीर अग्रवाल व आलोक अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसमाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के पंजीकरण किये जा रहे है, जिसमें अब तक कुल 475 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिसमें 270 युवकों व युवतियों के 205 पंजीकरण किये जा चुके है। परिचय पुस्तिका में सभी युवक-युवतियों का विवरण उपलब्ध रहेगा। वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठ युगलों व 75 वर्ष आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ अग्रजनों को भी सम्मानित किया जाएगा ।
इस दौरान कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (जल निगम),अनुराग अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, डा.आरती गुप्ता, डा. नीरू अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल (आयकर), पंकज अग्रवाल, कमल कुमार गोयल, देवेश अग्रवाल, आशुतोष गोयल, पीयूष अग्रवाल,हरीश अग्रवाल समेत काफी संख्या में अग्रबंधुगण मौजूद रहे।



