चाइल्ड हेल्पलाइन कर्मियों को वेतन नहीं मिलने का मामला सदन में उठाए,विधायक एमटी राजा
MLA MT Raja raised the issue of non-payment of salaries to child helpline workers in the House.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने बजट सत्र शुन्यकाल प्रश्न के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन कर्मियों को वेतन नहीं मिलने का मामला सदन में उठाए।उन्होंने सदन के माध्यम से विभाग को कहा कि जो बच्चों का भविष्य बचाने में लगे हुए हैं,उनके बच्चों का भविष्य और उनका खुद का भविष्य आर्थिक तंगी के कारण अंधकारमय है।झारखंड राज्य में 500से अधिक चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मी कार्यरत हैं।रेलवे चाइल्ड लाइन,और चाइल्ड हेल्पलाइन दोनों 24घंटा कार्यरत रहता है।इनके ऊपर बच्चों के रेस्क्यू का दायित्व है,साथ में चाइल्ड हेल्पलाइन की कर्मी प्रत्येक जिले में और रेलवे के क्षेत्र में बाल हित से संबंधित प्रचार प्रसार का भी काम करते हैं,लगातार बाल विवाह,बाल श्रम,पोक्सो,स्ट्रीट चिल्ड्रन आदि विषयों पर जागरूकता अभियान चलाने का काम करते हैं। झारखंड प्रदेश में बालाजी सिक्योरिटी सर्विस के द्वारा500से अधिक चाइल्ड हेल्पलाइन कर्मी अपनी सेवा दे रहे हैं,जिन्हें पिछले 7 माह से वेतन नहीं मिला है,अब दूसरों के बच्चों की सुरक्षा करने वालों का खुद का भविष्य और उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में है।कैसे इनका वेतन का भुगतान होगा कैसे उनके परिवार का संचालन होगा,उन्होंने कहा कि सबसे पहले वेतन आवश्यक है जो समय से मिलना चाहिए इसके लिए चाहे जैसे भी व्यवस्था किया जाए।



