सीकर
राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ की मासिक बैठक एवं होली स्नेह मिलन समारोह श्रीमाधोपुर में आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
सीकर श्रीमाधोपुर। राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ जिला सीकर के अधीन तहसील कार्यकारिणी की मासिक बैठक एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम मीणा धर्मशाला श्रीमाधोपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के सीकर जिलाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त एडिशनल एसपी वीरेंद्र मीणा द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांवरमल मीणा थोई रहे। जबकि संरक्षक शिवलाल गुरारा, रामेश्वर डाबावाली विशिष्ट अतिथि रहे। जिला महामंत्री प्यारेलाल मीणा द्वारा मंच संचालन किया गया। तहसील महामंत्री श्रीमाधोपुर ने बताया कि मीणा समाज में महंगी शादीयों से निजात पाने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन करवाने, नशा प्रथा पर रोक लगाने, बालिका शिक्षा के लिए बालिका छात्रावासों का निर्माण करवाने, युवाओं को सरकारी नौकरी की तलाश में न रहकर स्वयं का व्यापार व रोजगार तथा कौशल विकास की ओर ध्यान देने जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष के सामने विभिन्न तहसीलो से समाज के प्रकरण प्राप्त हुए जिनका निस्तारण नोटिस देकर अगली मीटिंग में करने के आदेश दिए गए। बैठक में सांवरमल मीना थोई, शिवलाल गुरारा, सीकर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा, रामेश्वर डाबावाली, श्रीमाधोपुर तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मीणा, खंडेला तहसील अध्यक्ष मूलचंद शिलपुर, नीमकाथाना तहसील अध्यक्ष दिलीप सिंह मीणा नयाबास, जिला कोषाध्यक्ष जगमाल मीणा, पाटन तहसील अध्यक्ष मालीराम मीणा, रिंग्स तहसील अध्यक्ष हनुमान मीणा, श्रीमाधोपुर तहसील के उपाध्यक्ष महावीर मीणा चिपलाटा, मोहन सीमारला जगदीश मीणा श्रीमाधोपुर, मदन मीणा संरक्षक श्रीमाधोपुर, सुभाष मीणा तहसील महामंत्री श्रीमाधोपुर एवं समस्त तहसीलों के मंत्रीगणों सहित मीणा समाज के लोग उपस्थित रहे।



