गाजियाबाद

संस्कारों और सादगी के साथ मनाया अरनव का 15वां जन्मदिन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा के पौत्र अरनव उर्फ नोनू का 15वां जन्मदिन शनिवार देर शाम परिवार के बीच सादगी, परम्परा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घर का माहौल खुशियों से सराबोर रहा और सभी परिजनों ने अरनव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे अरनव ने अपने जन्मदिन को बिना किसी दिखावे के पारिवारिक माहौल में मनाया। कार्यक्रम के दौरान उसने केक काटकर सभी के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया और अपने माता-पिता व बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। परिवार के बुजुर्गों ने उसे जीवन में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने का आशीर्वाद दिया।
वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा के निवास पर आयोजित इस पारिवारिक कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कारों की झलक भी देखने को मिली। अरनव की बहन और बुआ की बेटियों ने खुशी के इस मौके पर उसके चेहरे पर केक लगाकर हंसी-मजाक किया और माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। अरनव ने भी अपनी बहनों के साथ इस पल का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने कहा कि अरनव पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारों को भी महत्व देता है, जो उसे परिवार और समाज में विशेष बनाता है। सभी ने उसे जन्मदिन की स्नेह भरी शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button