गाजियाबाद
11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : कोतवाली क्षेत्र के गोरी पट्टी निवासी एक लाइनमैन की 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हैदर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हैदर को इलाके में बिजली का फॉल्ट होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह उसे ठीक करने के लिए मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान किसी अज्ञात कारण से वह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन घायल हैदर को तुरंत उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

