पाकुड़

पाकुड़ मुफस्सिल थाना में शांति समिति की बैठक

Peace committee meeting held at Pakur Mufussil police station

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ मुफस्सिल थाना परिसर में थाना प्रभारी Gaurav Kumar की अध्यक्षता में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के ग्रामीण जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। सभी ने आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर दिया। सदस्यों को किसी भी अफवाह से बचने और संदिग्ध अन्य गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने या डायल 112 पर कॉल करने की सलाह दी गई। बैठक शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button