कैराना

लेखपाल को धमकी व मानसिक उत्पीड़न का आरोप

लेखपाल संघ ने की कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। तहसील कैराना में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की आपात बैठक आयोजित कर ग्राम पांवटीकलां निवासी युवक पर लेखपाल को धमकी देने और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया। संघ पदाधिकारियों ने मामले की निंदा करते हुए प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को तहसील कैराना में आयोजित बैठक में लेखपाल लवकेश की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर चर्चा की गई। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि ग्राम पांवटीकलां निवासी अमित कुमार पुत्र रकम सिंह ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत कराई है और बैनामा हस्तांतरण रिपोर्ट को नियम विरुद्ध बदलवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने आरोपों को गंभीर बताते हुए इसकी घोर निंदा की और कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। संघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी कैराना निधि भारद्वाज को पत्र भेजकर मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अमित कुमार के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। बैठक में तहसील कैराना लेखपाल संघ की अध्यक्ष पूजा खैवाल, सचिव प्रदीप कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत पंवार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष छाया चौधरी, सह सचिव शुभम सरोहा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button