रांची

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रमज़ान के अवसर पर रांची में दावत-ए-इफ्तार आयोजित की

Chief Minister Hemant Soren organised Daawat-e-Iftar in Ranchi on the occasion of Ramzan.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। रांची।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में रमज़ान के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि रमज़ान का माह आपसी भाईचारा, सहयोग और समाज में समरसता का संदेश देता है। उन्होंने राज्य वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने सामूहिक दुआ में भाग लेकर राज्य की उन्नति और सामाजिक एकता की प्रार्थना की। मंत्रीगण और विधायकगण सहित विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने दुआ और नमाज के माध्यम से अमन-चैन एवं समाज में सद्भाव की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button