बरेली
लायंस विद्या मंदिर में कक्षा 8 का भव्य विदाई समारोह हुआ आयोजित
तिलक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलों के साथ भावुक माहौल में दी गई विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : सिविल लाइंस स्थित लायंस विद्या मंदिर में आज कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा सात के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा आठ के छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत करने से हुई। इस दौरान छात्रों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए एक मिनट खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भरपूर आनंद उठाया।
समारोह के अंत में कक्षा आठ के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती वैशाली जौहरी ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन श्रुति अग्रवाल द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।



