बरेली

अशोक महान सेवा संघ के महानगर अध्यक्ष नियुक्त हुए गोविंद सैनी 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव मनाने के उपलक्ष में एक बैठक का आयोजन अशोक महान सेवा संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी उद्यान बरेली पर किया गया बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि आगामी 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा संस्था के अध्यक्ष कुंवर भूपेंद्र मौर्य जी ने कहा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी संस्था के महामंत्री चंद्रपाल सिंह एडवोकेट ने कहा सम्राट अशोक महान की जयंती पर उनके द्वारा किए गए कार्यों पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा संस्था के  महानगर अध्यक्ष गोविंद सैनी जी ने कहा सम्राट अशोक की  शासन व्यवस्था को आज भी विश्व मे लोग अपनाते हैं आज के समय में ऐसे अखंड भारत के महान सम्राट को पढ़ने समझने और उनके बताए गए मार्गों पर चलने की जरूरत है सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष गोविंद सैनी के  उज्जवल भविष्य की कामना की वह उनको बधाई दी इस अवसर पर आर0 के0  मौर्य, हरपाल मौर्य, मगनपाल मौर्य, महेंद्र पाल मौर्य, दयाशंकर मौर्य, पप्पू मौर्य, मनोज मौर्य, प्रेम प्रकाश मौर्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button