पाकुड़

पाकुड़ में ईद को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 18 से 20 मार्च तक भारी वाहनों पर नो-एंट्री

Traffic arrangements changed in Pakur for Eid, no entry for heavy vehicles from March 18 to 20

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़,। 18 मार्च: ईद पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शहर में सुगम यातायात एवं विधि -व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 से 20 मार्च तक नो-एंट्री के समय में आंशिक बदलाव किया है। इस अवधि में पाकुड़ शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जिसे प्रतिदिन रात्रि 12 बजे के बाद खोला जायेगा। जिला प्रशासन के अनुसार, ईद के दौरान शहर में बढ़ती भीड़-भाड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button