भरत पुर
कैला देवी भवन (करौली) पहुंच कर लगाईं खुशहाली की अरदास
71 पद यात्रियों के साथ सकुशल पहुंचे भुसावर, साझा किये अपने अनुभव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक भुसावर कस्बे से हर वर्ष की भांति इस वर्ष 15 मार्च 2026 रविवार को कस्बे के शैतान पाडा देवी मां मन्दिर से अखण्ड ज्योति पदयात्रा शैतान पाडा देवी मां मन्दिर से पूजा अर्चना कर रवाना हुई जहां पदयात्रा में शामिल होकर 71 महिला पुरुष एवं बच्चों में शामिल हुए पद यात्रियों ने बैण्ड बजा पर बज रहे भजनों चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है,,, के जयकारों के साथ रवाना हुए जहां कस्बा वासियों ने पुष्प वर्षा कर जलपान करवाकर एवं वाहन में सवार अस्थाई देवी मां प्रतिमा मूर्ति की पूजा अर्चना करते हुए आरती उतार कर राजराजेश्वरी मां कैला देवी के पदयात्रियों को टीका लगाकर रवानगी दी। वहीं दूसरी ओर मां कैला देवी भक्त मण्डल के सदस्य लक्ष्मण सैनी हलवाई (सांप) सोनू सोनी ईमित्र वाले, विष्णु सैन, बनवारी पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अखण्ड ज्योति पदयात्रा मां कैला देवी भवन करौली के लिए पदयात्रा 15 मार्च रविवार को सुबह 09 बजे शैतान पाडा देवी मां मन्दिर से पूजा अर्चना कर रवाना हुई जहां पदयात्रा का पहला पड़ाव महु इब्राहिमपुर में किया गया जहां गर्म हवाओं के झोंके और भीषण गर्मी के बीच भी माता के भक्तों की आस्था कम नहीं हुई और सड़कों पर क़तार में होकर कैला देवी भवन करौली की ओर बढ़ रहे थे। वहीं अखण्ड ज्योति पदयात्रा में शामिल 71 पद यात्रियों में शामिल महिला पुरुष एवं बच्चों ने 18 मार्च बुधवार की सुबह 04 बजे कैला देवी भवन करौली में मंगला आरती में सामुहिक शामिल होकर माता से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगते हुए विश्व कल्याण की कामना की गई। ज्ञात रहे कि उत्तर भारत के लक्खी मेलों में शुमार कैला देवी करौली में प्रतिवर्ष लाखों लोग पदयात्रा कर दर्शन करते हुए अपनी अरदास लगाकर मनोकामनाएं मांगी जाती है। जहां राजराजेश्वरी मां कैला देवी के इस लक्खी मेलें में जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट नीलाभ सक्सेना, करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल आदि सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मन्दिर ट्रस्ट के पदाधिकारी मेलें में मौजूद रहें जिन्होंने असामाजिक तत्वों पर अपनी निगरानी बनाए रखी।



