भरत पुर

पाटौरनुमा पशुओं के बाड़े में अज्ञात कारणों से लगी आग। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर : उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत छौंकरवाडा कलां में एक जने के पाटौरनुमा पशुओं के बाड़े में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार आगजनी से पीड़ित धर्मेन्द्र पुत्र स्व. प्रकाश जाट के बाबूरा पट्टी स्थित मंदिर के पास पशुओं के बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्राम पंचायत की हल्का पटवारी ज्योती गुप्ता ने आगजनी की घटना का किया मौका निरीक्षण। आगजनी की इस घटना में तीन गै धनुष की पाटोर टूट गई। उसमें बंधे हुए दो गाय, एक भैंस एवं बछडा बाल बाल बच गए। वहीं पाटोर के अंदर रखी हुई लोहे की संदूक के अंदर रखा हुआ घरेलू सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा बाल्टी एवं बड़ी कैनों के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया। जो कि विफल रहा। वहीं ग्रामीणों ने बिजली की सप्लाई को सुचारू करवाकर निजी डीपबोर से पानी सप्लाई करके आगजनी की घटना पर अंकुश लगाने का प्रयास किया। वहीं समाजसेवी बबलू चौधरी द्वारा उपखंड मुख्यालय पर खड़ी दमकल की गाड़ी के लिए फोन किया। दमकल कर्मी नवल हरसाना, फायरमैन लोकेश कुमार एवं उनकी टीम के प्रयासों से आग की घटना पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब जाकर ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button