रामपुर शाहबाद

करीमगंज राणा शुगर मिल के पास आर्टिका कार से बाइक की जोरदार टक्कर में पति-पत्नी की मौके पर मौत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत। नगर मोहल्ला भीतरगांव निवासी रामप्रसाद के पुत्र लक्ष्मी प्रसाद मुरादाबाद के पकवाड़ा के आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में टीचर थे 2 दिन पहले ही किसी मरीज को देखने वह अपने गांव लौटे थे गुरुवार सुबह अपनी पत्नी पुष्पा रानी के साथ वापस पकवाड़ा जा रहे थे।करीमगंज राणा शुगर मिल के पास बिलारी की और से आ रही आर्टिका कार से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी। बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी घटना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मृतक दंपति को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया। पुलिस ने पंचनामा भर के दोनों शबो को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button