पाकुड़

पर्वों को लेकर सख्ती: अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Strictness regarding festivals: Administration takes major action against illegal liquor

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। रामनवमी, ईद और सरहुल जैसे प्रमुख पर्वों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार देर रात छापेमारी कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवर निरीक्षक उत्पाद विक्रम कुमार शाह के नेतृत्व में रद्दीपुर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने श्रीरामगड़िया गांव निवासी भुवन शाह और हुलियापाथर गांव निवासी हावित हांसदा की दुकानों में छापेमारी की। तलाशी के दौरान दोनों दुकानों से कुल 6 लीटर अवैध विदेशी शराब और 5.20 लीटर बियर बरामद की गई। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये। इस संबंध में उत्पाद विभाग ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्वों के दौरान अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही चेतावनी दी गई है कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध शराब से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग या पुलिस को दें, ताकि सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button