पाकुड़

ग्राम प्रधानों एवं पारंपरिक ग्रामीण पदाधिकारियों को उपासना मरांडी ने किया सम्मानित, 15 लाभुकों को मिला आवास योजना का स्वीकृति पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। झारखण्ड स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर अंचल सह प्रखण्ड कार्यालय महेशपुर के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्राम प्रधान, गुडित, जोगमांझी, परानिक, नाईकी और कुडम नाईकी सहित पारंपरिक ग्रामीण पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपासना मरांडी ने कहा कि ग्राम प्रधान और पारंपरिक पदाधिकारी ग्रामीण समाज की रीढ़ हैं। सामाजिक एकता बनाए रखने, विवादों के समाधान और आदिवासी परंपराओं को जीवंत रखने में उनकी अहम भूमिका है। इनका सम्मान झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और पहचान का सम्मान है। समारोह के दौरान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत 15 लाभुकों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। उपासना मरांडी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचना चाहिए, ताकि सभी को सुरक्षित आवास और सम्मानजनक जीवन मिल सके। मौके पर अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, नसीम अहमद, अंचल निरीक्षक गुरुदास सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रखण्डकर्मी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button