पाकुड़

झारखण्ड विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर, यहां जनहित में लिये जाते हैं निर्णय- हेमन्त सोरेन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

रांची। झारखण्ड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट विधायक, पूर्व विधायक, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधानसभा कर्मियों तथा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष मझगांव विधायक निरल पूर्ति को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिला। इस अवसर पर विधानसभा की मासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन एवं ‘विधानमंडल का व्याकरण’ पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, जहां राज्य के आम लोगों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिए जाते हैं। विधानसभा केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, मानवता और जनकल्याण का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में झारखण्ड की नीतियां देश के अन्य राज्यों के लिए भी मिसाल बन रही हैं। सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2050 के विकसित, समृद्ध और सशक्त झारखंड की परिकल्पना को ध्यान में रखकर सरकार काम कर रही है। राज्य निर्माण के लिए पूर्वजों और आंदोलनकारियों के संघर्ष एवं बलिदान को याद करते हुए उन्होंने उनके सपनों को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button