डीजीपी अनुराग गुप्ता ने की समीक्षा बैठक, दिया निर्देश

एनपीटी,
झारखण्ड के राजधानी रांची स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में डीजीपी अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में झारखण्ड में कार्यरत विभिन्न इकाई यथा-झा०स०पु० / आई०आर०बी० ) एस०आई०एस०एफ०/एस०आई०आर०बी० वाहिनियों की वर्तमान कार्यप्रणाली के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विशेष चर्चाएं हुई। बैठक में डॉ० संजय आनन्दराव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, सुमन गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशि० एवं आधु०, अखिलेश कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक, रांची, अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, ए० विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, पटेल मयूर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, अनुप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर, रांची भौतिक रूप से तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि० अन्य मौजूद थे।