साहेबगंज

मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हर्षोल्लास से मनाई ईद का त्यौहार

Muslim devotees celebrated Eid festival with great enthusiasm

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज मुस्लिम धर्मावलंबियों का ईद उल फितर शनिवार को ज़िले भर में हर्षोल्लास व शांति पूर्ण माहौल के साथ मनाया गया।बारिश के खलल के बावजूद लोगों में उत्साह चरम पर था।शुक्रवार को देर रात से शुरू हुई बारिश अहले सुबह तक हुई। जिसके चलते ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज़ अदा नहीं की जा सकी।ऐसे में ज़िले भर की मस्जिदों में लोगों ने ईद उल फितर की नमाज़ अदा कर अल्लाह का शुक्र अदा किया।सुबह बारिश रुकने के बाद लोगों ने नमाज़ की तैयारी शुरू की। इसके बाद निर्धारित समयानुसार ईद की नमाज़ अदा की गयी।नमाज़ के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। कुलीपाड़ा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज़ अबरार हुसैन ने बताया कि ईद की नमाज़ के बाद सभी मस्जिदों में मुल्क व दुनिया में शांति व अमन की दुआ की गयी।उन्होंने अपनी तकरीर में कहा कि लोग रमजान से मिले सबक से जीवन शैली में सुधार लाएं।कहा कि अल्लाह अपने बंदों से बेपनाह मोहब्बत करता है।इंसान को इंसानियत सिखाने के लिए उसने रमजान जैसा मुबारक महीना अता किया।रमजान इंसान को इंद्रियों पर कंट्रोल करना सिखाता है।बुराइयों व व्यभिचारों से बचना सिखाता है। भाईचारगी और मोहब्बत सिखाता है।सबके सुख-दुख में साथ रहना सिखाता है।इधर तकरीर के बाद ईद की नमाज अदा की गई।नमाज के बाद लोगों ने देश व दुनिया में अमन शांति,भाईचारगी व देश की तरक्की के लिए दुआ की।लोगों ने एक दूसरे को गले लगाया और शिकवा गिला भूला कर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं शहर के सकरुगढ़,हबीबपुर, कुलीपाड़ा,बिचला टोला,दहला, अली नगर सहित अन्य मोहल्ले मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।कुलीपाड़ा मस्जिद में पेश इमाम हाफ़िज़ अबरार हुसैन, मस्जिद ए मुस्तफा में हाफिज महमूद,हबीबपुर मस्जिद में मौलाना अब्दुल बारी सहित अन्य मस्जिदों में वहां के पेश इमाम ने नमाज़ पढ़ाई। वही ईद उल फितर के अवसर पर ज़िले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।डीसी हेमंत सती,एसपी अमित कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी कंट्रोल रूम से चप्पे-चप्पे पर नजर रहे थे।सभी ईदगाह व मस्जिदों के आसपास दंडाधिकारी व सुरक्षा बलों की तैनाती थी।ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button