गौ तस्कर वाहन छोड़कर हुए फरार,जांच में जुटी पुलिस
Cow smugglers fled after abandoning their vehicle, police engaged in investigation

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायपुरा गांव में शुक्रवार देर रात गौ तस्करी का एक मामला सामने आया है,जब तस्करों की एक पिकअप वाहन कीचड़ में फंस गई। वाहन को निकालने का काफी प्रयास के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो तस्कर मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।बताया जाता है कि रात करीब1बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे नाले के पास एक पिकअप वाहन को फंसा हुआ देखा।तो पास जाकर जांच करने पर वाहन में तीन सांड और दो गाय लदी मिलीं।यह दृश्य देखते ही गांव में खबर फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना तीनपहाड़ थाना पुलिस को दी,सूचना मिलते ही एसआई नारद गहलोत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन का जांच किया जांच के दौरान वाहन से कुछ कागजात और एक आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसके आधार पर तस्करों की पहचान की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार,वाहन नई थी और उस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी।वहीं वाहन में मौजूद तीन सांड बेहोश अवस्था में पाए गए, जिनका इलाज पशु चिकित्सक द्वारा कराया गया।वही स्थानीय लोगों का कहना है कि गौ तस्कर पुलिस से बचने के लिए इन दिनों ग्रामीण सड़कों का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भी सैकड़ों लोग जुट गए।लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती गौ तस्करी पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।



