राष्ट्रपति ने दी गिर्राज जी की परिक्रमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। आस्था धाम गिरीराज महाराज की परिक्रमा के लिए अपने दो दिवसीय उत्तरप्रदेश प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को राजस्थान पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का डीग क्षेत्र में जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश सिंह रावत व गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति के राजस्थान सीमा में पंहुचने पर ब्रज के प्रसिद्ध मयूर लोकनृत्य कलाकारों के दल ने भव्य प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति नें राजस्थान सीमा में प्रवेश कर गिरीराज महाराज की पैदल परिक्रमा की तथा लोक कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से बे प्रफुल्लित दिखाई दी।उन्होने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया और उनके साथ फोटो खिचवायें। इस अवसर संभागीय आयुक्त श्रीमती नलिनी कठोतिया, पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई, जिला कलक्टर डीग उत्सव कौशल, जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ, भरतपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त कनिष्क कटारिया, सीईओ जिला परिषद मृदुलसिह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



