बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने किया विकास योजनाओं का शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने रविवार को विधायक मद की राशि से कुरुम्बा एवं दुगदा पूर्वी पंचायत में जनहित के विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक श्री सिंह ने कुरुम्बा पंचायत के रटारी गाँव स्थित मस्जिद के समीप विधायक मद की पाँच लाख की राशि से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं कुरूम्बा स्कूल के समीप फेबर ब्लॉक का बिछाव एवं दुगदा पूर्वी पंचायत आईसीडीपी कोषांग रांची द्वारा 65 लाख की राशि से पैक्स गोदाम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।मौके पर काँग्रेस के चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह,रूपलाल गोप,मो0 सनाऊल्लाह,रौशन सिंह राठौर,पूर्व मुखिया गणेश दास,पूर्व पंचायत समिति सदस्य बसंती देवी,पंचायत समिति सदस्य बिनोद रजक,मंटू महथा,रजनीश दास,मानदेव दास, गुलाम सरवर,शंकर साहू,राज किशोर मंडल,गिरधारी लाल केवट,नीरज सिंह,महेश रवानी,अनूप झा, मिथिलेश गोस्वामी,दिनेश दास,महेश केवट आदि दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थें।


