झुंझुनू
सारी में संविधान संगोष्ठी आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। डॉ भीमराव अंबेडकर अत्याचार निवारण समिति झुंझुनूं के तत्वाधान में ग्राम सारी के संविधान चौक में सेवानिवृत कैप्टन हनुमानराम देवान की अध्यक्षता में संविधान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत लाइनमैंन रामस्वरूप मावर रहे। समिति जिलाध्यक्ष कैलाश दास महाराज सारी धाम ने बताया इस अवसर पर सबसे पहले बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि की गई। वाइस प्रिंसिपल पवन देवान और दिनेश देवान ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। पवन देवान ने सबके सहयोग से सारी में पुस्तकालय खोलने के लिए जोर दिया। व्याख्याता सुशील मावर का भी सम्मान किया गया। कैलाश दास महाराज सारी धाम ने बताया जल्दी ही समिति के संगठन का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर गोरी शंकर देवान, रावत राम देवान, सुगनाराम देवान, अशोक कड़वासरा, सत्यवीर देवान, होशियार सिंह देवान, श्रींचंद देवान, शीशराम मावर, मोहनलाल कड़वासरा, रघुवीर मावर, बहादुरमल ग्राम सेवक, सोमदत देवान, शायर मेघवाल आदि उपस्थित रहे।



