साहेबगंज
उपायुक्त एवं वरीय पदाधिकारियों ने किया सादर स्वागत एवं अभिनंदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अखिल कुमार के साहिबगंज आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दूबे,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों ने न्यायाधीश अखिल कुमार का सादर अभिनंदन किया।झारखंड उच्च न्यायाधीश के सम्मान में पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।पूरे कार्यक्रम के दौरान न्यायिक गरिमा, प्रशासनिक समन्वय एवं अनुशासन का विशेष परिचय देखने को मिला।इस अवसर पर न्याय प्रशासन,जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।


