हजारीबाग

चोरी की वाहन से कनहरी में घूम रहे कोर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग गुरुवार को रात्री में गुप्त सुचना प्राप्त हुआ कि कुछ व्यक्ति चोरी के वाहन से कनहरी हिल के आसपास भ्रमणशील हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत कनहरी ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में कनहरी रोड की ओर से एक स्कूटी तेज गति से आता दिखाई दिया जिसे पुलिस बल के द्वारा रुकने का ईशारा किया गया किन्तु स्कूटी चालक एवं उसके साथ बैठा दुसरा व्यक्ति चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगा थाना सशस्त्र बल के सहयोग से दोनो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकडाए व्यक्तियों अपना अपना नाम 1. सुमित कुमार वर्मा उम्र 23 वर्ष पे० पप्पु राम उर्फ पप्पु वर्मा एवं 2. संजोष प्रफुल्ल पुण्डी उम्र 27 वर्ष पे0 आनन्द पुण्डी दोनो सा० मरियम टोली, दीपुगढा थाना कोर्रा जिला हजारीबाग बतायें । तत्पश्चात उनके पास से काले रंग का चोरी का एक्टिवा स्कूटी जिसका रजि० नं0 JH02BK 4103, चेचिस नंबर ME4JF914GMG518476, इंजन नंबर JF91E-G-1517533 को विधिवत् जप्त किया गया। पकडाए दोनो व्यक्तियों से गाड़ी का कागजात मांगने पर उन दोनो के द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध कागजात प्रस्तुत नही किया गया। दोनों व्यक्ति ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर स्कूटी चोरी की घटना को स्वीकार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अभियुक्त के बताए अनुसार उनके अन्य सहयोगी के विरुद्ध विधिवत छापेमारी जारी है। पकडाए अभियुक्त का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। जिसमे सुमित कुमार वर्मा का आपराधिक इतिहास (1) कोर्रा थाना काण्ड संख्या 228/22 (2) कोर्रा थाना काण्ड संख्या 249/23 (3) कोर्रा थाना कांड सं0-252/23 मामला दर्ज है। इस छापामारी दल में मुख्य रूप से कोर्रा थाना पुलिस शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button