साहेबगंज

12 वर्षों में असंभव को संभव किया मोदी,साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल जल्द होगा पूरा,बाबूलाल मरांडी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों में असंभव कार्यों को संभव कर दिखाया है,यह बात सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही।वे अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में साहिबगंज आए हुए ये,वही शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान-विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत महादेवगंज चारमीनार के पास भाजपा नेता मनोज कुमार की अगुवाई में गर्मजोशी के साथ अंग वस्त्र व बुके देकर स्वागत किया गया,उसके बाद निर्माणाधीन साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल स्थल का निरीक्षण किया।वही गंगापुल स्थल पर आयोजित प्रेस वार्ता कर बाबूलाल मरांडी ने बताया कि पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता से धारा 370 की समाप्ति,तीन तलाक कानून,500 वर्षों के विवाद के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे कार्य हुए हैं।आगे उन्होंने कहा कि 2014 से पहले आए दिन आतंकी घटनाएं होती थीं,अब घर में घुसकर मारने की नीति से सर्जिकल स्ट्राइक,एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदम उठाए गए।सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का वादा भी पूरा किया।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल के बनने से बिहार के आधा दर्जन जिलों के अलावा नॉर्थ-ईस्ट का इलाका साहिबगंज व संताल परगना से जुड़ जाएगा,जिससे आसपास के क्षेत्र में व्यापार करने के लिए भी मदद मिलने के साथ यातायात में भी लाभ पहुंचेगा,गंगा पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है और जल्द जिलेवासियों का सपना पूरा होगा।उन्होंने कहा कि 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं,जिसमें शौचालय,उज्जवला योजना, आयुष्मान, पीएम आवास और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज जैसी योजनाओं से गरीबों को लाभ मिला है।वही मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी,भाजपा झारखंड नमामि गंगे प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश मंडल,धर्मेंद्र कुमार, रामानंद साह,मनोज यादव, प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल, अनुराग राहुल,कारण यादव,यशवंत पासवान,विक्की कुमार श्रवण कुमार सहित दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button