फतेहगंज पश्चिमी में गांधी-शास्त्री जयंती पर विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने दिया स्वच्छता और देशसेवा का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बरेली । फतेहगंज पश्चिमी। गांधी और शास्त्री जयंती पर कस्बे और ग्रामीण अंचल में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज में मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान और वरिष्ठ नेता सचिन चौहान ने ध्वजारोहण कर गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विधायक डॉ. वर्मा ने छात्रों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और देशसेवा का महत्व बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। भाजपा नेता सचिन चौहान ने कहा कि गांधी जी को श्रद्धांजलि उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारने से होगी। जिला मंत्री संजय चौहान ने कहा कि गांधी जी ने बिना हथियार अंग्रेजी हुकूमत को झुकने पर मजबूर किया। संचालन गौरव मिश्रा ने किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, दीपक तोमर, जिला मंत्री मंजू कोरी, सभासद प्रदीप गुप्ता, अबोध सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रेरणा चौहान सहित भाजपा नेता और स्टाफ मौजूद रहे।



