बेतुल
बैतूल से राजस्थान खाटू श्याम के लिए निकले यात्री का चिरापाटला में भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। बैतूल से राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु बबलू यादव का शुक्रवार को चिरापाटला पहुंचने पर श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पहारों से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम जी के जयकारे लगाए और यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि बैतूल से राजस्थान के खाटू श्याम धाम के लिए निकले यात्री बबलू धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे है। उनके द्वारा खाटू श्याम जी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की जाएगी।



