जामताड़ा

जामताड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत कुशियारा गाँव में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा जिला अंतर्गत गोरायनाला मंडल के सिउलीबाड़ी पंचायत के कुशियारा गाँव मे  भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मेडिकल टीम द्वारा सैकड़ो लोगो का निशुल्क चिकित्सिय जांच बीपी , सुगर , हीमोग्लोबिन आदि किया गया । साथ ही चिकित्सिय परामर्श के साथ – साथ आवश्यकता अनुसार उपलब्ध  दवाओं का वितरण भी किया गया। मौके पर उपस्थित भाजपा नेता मनीष दुबे ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश भर में मोदी जी के जन्मदिन विगत 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी निमित्त आज जिले में दूसरे दिन गोरायनाला मंडल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। मनीष दुबे ने कहा कि इस आधुनिक युग मे स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है । उन्होंने कहा कि हमसभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक रहने की आवश्यकता है , इसीलिए खुशहाल व सुखद जीवन जीने के लिए जरूरी है कि हम स्वस्थ रहे। मनीष दुबे ने लोगो से कहा कि हमारी खान – पान और हमारी दिनचर्या हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करती है । इसीलिए पौष्टिक , संतुलित आहार के साथ – साथ योग को भी अपने दैनिक जीवन का हिस्सा अनिवार्य रूप से हम सभी को बनाना चाहिए । मनीष दुबे ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान तक अपने सेवा कार्यो को पंहुचाना है , इसी निमित्त आज कुशियारा जैसे सुदूर गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य जांच शिविर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयदीप मलिक ने कहा कि मनीष दुबे जी के द्वारा स्वास्थ्य शिविर के लिए हमलोगों को आमंत्रित किया गया था इसके बाद हमलोगों के  द्वारा यहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया  जिसमें यहां निवास करने वाले लोग विभिन्न तरीके के स्वास्थ्य संबंधी समस्या का जाँच करवाया! डॉ जयदीप मलिक ने कहा इस प्रकार के शिविर आयोजन करने का उद्देश्य है कि कोई भी ग्रामीण आर्थिक तंगी के कारण स्वास्थ्य लाभ से वंचित ना रहे।
चिकित्सा पदाधिकारी के साथ सीएचओ असरिता किस्कू ,एचएम मो असगर अंसारी,एएनएम रंजू देवी ,फार्मासिस्ट श्याम किशोर रविदास शामिल थे।स्वास्थ्य जाँच शिविर के सफल संचालन में मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल , भाजपा नेता अमर मंडल , नीलिमा दे आदि की भूमिका सराहनीय रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button