सिंगरौली

60 साल का सूखा खत्म

वार्ड 36 में नए तालाब का भूमि पूजन पार्षद प्रेम सागर मिश्रा की बड़ी पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। वार्ड क्रमांक 36 के विकास में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने क्षेत्र में जल संकट के स्थाई समाधान के लिए नए तालाब निर्माण का विधिवत भूमि पूजन किया। खास बात यह है कि इस क्षेत्र में वर्ष 1960 के दशक के बाद यह पहला तालाब बनने जा रहा है। लंबे समय से स्थानीय लोग जल स्तर गिरने की समस्या से जूझ रहे थे।
पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कहा:
“यह तालाब न केवल वर्षा जल का संचयन करेगा, बल्कि भूजल स्तर (Water Level) को सुधारकर पर्यावरण को भी संजीवनी देगा। हमारा लक्ष्य वार्ड को जल-समृद्ध बनाना है।”
स्थानीय नागरिकों ने इस भगीरथ प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ‘लाइफलाइन’ बताया है। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button