बरेली

ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
 बरेली : ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन द्वारा विभु शर्मा वैभव के भारतीय जनता पार्टी बरेली के महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर संस्था ने सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थाध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि विभु को नए दायित्वों के सफलता पूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद हमेशा है और रहेगा। संस्था के महासचिव सुनील धवन ने कहा कि विभु ने हमेशा निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करी है और आशा है आगे भी करेंगे। संस्था के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ.सिराज अली खान ने कहा कि विभु भाई को हमेशा आशीर्वाद है  संस्था आशान्वित है कि विभु समाज सेवा में अग्रणीय भूमिका का निर्वाहन करेंगे। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने कहा कि विभु भाई के मनोनयन से रंगकर्मियों में हर्षौल्लास है। विभु शर्मा वैभव ने कहा कि संस्था द्वारा मेरे लिए सम्मान समारोह आयोजित करने पर मैं भाव विभोर हूं और आप सभी के प्यार और आशीर्वाद का ऋणी हूं। पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कामराज मिश्रा, डॉ . एम.एम.अग्रवाल, अंकुर सक्सेना, नीलम वर्मा, सोनिया धवन, रिंकी शर्मा, प्रदीप मिश्रा, सुबोध शुक्ला, संजय मठ, प्रमोद उपाध्याय, धनंजय शर्मा, नाहिद बेग, अमित कक्कड़, मनीष शर्मा, मनोज शुक्ला, दिलशाद, गोपाल मिश्रा, कमल श्रीवास्तव, देवेश शर्मा, आर्यन शर्मा, नरेश विश्वकर्मा, सचिन श्याम भारतीय, डॉ.गौरी शंकर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button