बरेली

समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती मनाई गई 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी की शुरुआत लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ की गई जिसकी अध्यक्षता करते हुए महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार ने कहा कि लोहिया जी ने जिस समानता बनाम विषमता की लड़ाई छेड़ी थी, आज उसी की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा महसूस हो रही है।
अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा डॉ लोहिया और डॉ अम्बेडकर मिलकर राजनीति करना चाहते थे अम्बेडकर जी के निधन से वो विचार आगे न बढ़ पाएं जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव जी  गति देने का काम कर रहे हैं ! कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि “बराबरी की बात करने वाली सरकार  का चरित्र बदल चुका है “लोहिया जी ने साफ कहा था जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करती। आज जरूरत है कि युवा अपने हक और सम्मान के लिए जागे और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर खुलकर अपनी आवाज बुलंद करे।
गोष्ठी का संचालन कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति ने किया।
गोष्ठी में प्रमुख रूप से इं.अनीस अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी अलपसंख्यक  सभा ,महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव,राजेश मौर्य,राम प्रकाश यादव,रणवीर सिंह,मुकेश मिश्रा,श्याम वीर यादव,जितेंद्र मुंडे,रामसेवक प्रजापति,सोनुलाल बाल्मीकि,राजेश यादव, इस्तियाक सकलेनी,अमित गिहार,ओमपाल यादव,गंगा सिंह यादव, युधिष्ठिर पाल,महेंद्र विक्रम, कुलदीप रानाआदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button