बरेली
शहीद दिवस पर हिंदू जागरण मंच और गौ रक्षकों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फरीदपुर तहसील में सोमवार को शहीद दिवस’ पर नगर के स्टेशन रोड चौराहे पर अमर शहीदों की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और गौ रक्षकों ने देश की आजादी के महानायक शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन वीर सपूतों को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रप्रेम की सराहना की। इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष रघु प्रताप सिंह, नगर महामंत्री गौरव श्रीवास्तव और गौ रक्षक विकास ठाकुर के साथ-साथ विक्की गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, अरुण श्रीवास्तव, सनी गुप्ता, गौरव गौतम, एडवोकेट शिवदेव सिंह, सुमित ठाकुर, मोहित पंडित जी, अजय राठौर, आकाश राठौर और रामवीर सिंह आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


