बरेली
बीसलपुर चौराहे को वंदे मातरम चौक घोषित करने की करी गई मांग ; जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की मंशा के अनुरूप “वंदे मातरम्” गीत की 151वीं वर्षगांठ तथा 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहादत दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ, उत्तर प्रदेश की जिला बरेली इकाई द्वारा बीसलपुर चौराहा का नाम “वंदे मातरम् चौक” रखने की मांग की है। योगी जी महाराज का मानना है कि “वंदे मातरम्” केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इसके प्रति भारतीयों की श्रद्धा सर्वविदित है। वंदे मातरम् के उद्घोष ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नौजवानों के मन में ऐसा जोश और उत्साह उत्पन्न किया कि वे हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने के लिए भी तैयार हो जाते थे। आज भी वंदे मातरम् का उद्घोष देशवासियों के मन में अद्भुत ऊर्जा, देशभक्ति और समर्पण का भाव उत्पन्न करता है। उक्त चौक को “वंदे मातरम् चौक” घोषित किया जाए और यहां जिले के शहीदों के चित्र, तिरंगा ध्वज, यातायात संकेत, भारत माता के चित्र तथा वंदे मातरम् गीत की पट्टिका आदि से सुशोभित कराने का कार्य कराया जाय ।




