जामताड़ा

अंडर-23 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में तूफानी पारी, ‘मैन ऑफ द मैच’ बनीं सरिता

Sarita became the Man of the Match for her stormy innings in the Under-23 Women's Cricket Tournament.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखंड स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-23 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के तहत देवघर जिला में खेले गए रोमांचक मुकाबले में देवघर और कोडरमा की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में देवघर की ओर से खेलते हुए करमाटांड़ प्रखंड के फोफनाद गांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सरिता सोरेन ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया। सरिता सोरेन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 63 गेंदों पर 145 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनकी इस तूफानी इनिंग में चौकों और छक्कों की झड़ी लग गई, जिससे विरोधी टीम पूरी तरह दबाव में आ गई। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत देवघर जिला की टीम ने मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। मैच में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सरिता सोरेन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जामताड़ा जिला, खासकर करमाटांड़ प्रखंड में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उनकी इस सफलता पर गर्व जताया है। इस उपलब्धि के पीछे सरिता की कड़ी मेहनत और उनके कोच छोटे भाई निवास मंडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सरिता की यह सफलता निश्चित रूप से क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button