दुमका

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिले में पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण और सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की

Deputy Commissioner Abhijeet Sinha reviewed the beautification and security works of tourist places in the district.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व दिए गए निर्देशों के अनुपालन और जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर चल रहे सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने तातलोई में स्वच्छता, डस्टबिन एवं साइनेज स्थापना, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षित स्नान हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मसानजोर डैम में वाटरशेड के रख-रखाव और साफ-सफाई के लिए एजेंसी का शीघ्र चयन करने को कहा। सृष्टि पार्क में बूट हाउस को व्यवस्थित करने, साथ ही सेल्फी ब्रिज, चुटोनाथ, बासुकीनाथ, मलूटी और इको कॉटेज सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। बैठक में खेल एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता तथा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button