रामपुर शाहबाद

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर,तीन लोग गंभीर घायल,रेफर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।यह घटना शाहबाद पशु चिकित्सालय के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, जाहिदपुर निवासी आलम अपनी बहन शबनम के साथ शाहबाद से कुछ जरूरी सामान खरीदने आए थे। दूसरी बाइक पर जैतोली निवासी भारत सिंह तालकाबाद से अपने गांव लौट रहे थे।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने घायलों को उठाकर शाहबाद सीएचसी पहुंचाया।सीएचसी में डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, बेहतर इलाज के लिए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button