रामपुर शाहबाद

महिला ने खाया विषैला पदार्थ, हालत गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ मामूली झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच घरेलू कामकाज को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। इसी दौरान गुस्से में आकर पत्नी ने घर में रखा विषैला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए और बिना देर किए महिला को सीएचसी शाहबाद लेकर पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button