झुंझुनू

इंडियन शिक्षण संस्थान बडाऊ ने दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में रचा इतिहास 

4 विद्यार्थियों ने 98% से अधिक 13 विद्यार्थियों ने 96%से अधिक  31 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90% से अधिक अंक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं बड़ाऊ। इंडियन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित संस्कार सीनियर स्कूल ने कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्यप्रकाश शर्मा व सुमन शेखावत ने बताया कि विद्यालय की छात्रा साक्षी शर्मा पुत्री राकेश शर्मा बीलवा ने 98.50% अंक प्राप्त कर क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर संस्थान के सचिव रघुवीर शर्मा चेयरमैन सुनील बोहरा कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश दाधीच उपनिदेशक प्रकाश दास स्वामी अंग्रेजी माध्यम की प्रभारी पूजा सैनी हिंदी माध्यम के प्रभारी पूर्ण सिंह शेखावत ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न माला व साफा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन सुनील बोहरा ने कहा सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है यह परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों तथा सभी शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, प्रमोद सुरोंलिया, मंजू शर्मा, दर्शन वर्मा, सोनू जांगिड़, सुरेंद्र मीणा, महेंद्र कुमावत,प्रवेश शर्मा, मनीष शर्मा, नरेश जांगिड़, मुकेश मैनपुरा, रविंद्र बिलवा, रवि शर्मा,बजरंग मीणा रामस्वरूप यादव, महेंद्र सिंह, नंदू सिंह, सुमेर सिंह,पवन सिंह,कृष्ण भरगढ़, धर्मवीर, कृष्ण छाबडी, धोलाराम गुर्जर, हिम्मत सिंह, मुकेश चोपड़ा, हरिओम सिंह, राजेश जाट, सिंबू सिंह, शीशराम गुर्जर, माधूराम सैनी, सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button