ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। ग्राम प्रधान-मांझी संगठन जिला इकाई की बैठक गांधी मैदान स्थित सांस्कृतिक मंच पर जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से अनेक प्रस्तावों पर सामूहिक से निर्णय लिया गया। इसमें संगठन की मजबूती को लेकर नियमित बैठक करने सहित ग्राम प्रधानों के हक के लिए आवाज बुलंद करने पर सहमति बनी। इसके अलावा लगान की आन लाइन वसूली को बंद कराने को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपना है। जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार महतो ने कहा कि झारखंड सरकार के राजस्व,निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, रांची के 18 जून 2019 को संतालपरना प्रमंडल के सभी जिले को निर्देशित किया गया है कि ग्राम प्रधानों की पारंपरिक भूमिका को ध्यान में रखते हुए अंचलों में लगान एवं सेस की वसूली ग्राम प्रधानों द्वारा की जाएगी।बावजूद अबतक आनलाइन की प्रक्रिया बंद नहीं किया गया है। इसके अलावा ग्राम प्रधानों को नियमित बैठक आयोजित करने के लिए पुराना समाहरणालय स्थित सभागार को उपलब्ध कराने की मांग उपायुक्त से की गई है। बैठक में जिला महासचिव व्रजेन्द्र कुमार ठाकुर, सचिव रामानंद साह, उपाध्यक्ष निर्मल पोद्दार, युवाअध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार साह, सुंदरपहाड़ी प्रखंड अध्यक्ष लखीराम हांसदा, पथरगामा के प्रखंड अध्यक्ष मो.सरफराज आलम सहित अमोद फौजदार, प्रेमलाल महतो, शिवशंकर मंडल, शंकर साह आदि मौजूद थे।



