बेतुल

बैतूल नशा क्षणिक आनंद लेकिन परिणाम बेहद गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग के सहयोग से नवोदित ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय शाहपुर में एक दिवसीय नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया,  जागरूकता रैली निकाली गई और हस्ताक्षर अभियान चलाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। इस मुख्य अतिथि व्याख्याता डॉ.शैली जैन ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को नष्ट कर देता है, इसलिए युवाओं को शुरुआत से ही इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। प्राचार्य राम बहादुर वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सही दिशा और अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है। यदि युवा वर्ग नशे से दूर रहेगा तो वह अपने परिवार, समाज और देश के लिए बेहतर योगदान दे सकेगा। कृष्ण कटारे ने नशे से व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है। पीजीटी दयाराम विश्वकर्मा ने कहा कि नशा क्षणिक आनंद देता है, लेकिन इसके परिणाम लंबे समय तक नुकसान पहुंचाते हैं। पीजीटी लक्ष्मी साहू ने कहा कि युवाओं को गलत संगति से बचना चाहिए और अच्छे मित्रों का चयन करना चाहिए, जिससे वे सही मार्ग पर आगे बढ़ सकें। पीजीटी रामानंद शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति की सोचने और समझने की क्षमता को कमजोर कर देता है। पीजीटी रोहित जैन ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं नशा न करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया और समाज में इस संदेश को फैलाने का वचन दिया। इस अभियान में लगभग 120 विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button