बेतुल

बैतूल-परतवाड़ा की जर्जर सड़क पर टोल वसूली का विरोध, कोथलकुंड टोल बंद करने की मांग

सड़क बदहाल, फिर भी टोल वसूली पर भड़के ट्रांसपोर्टर, आंदोलन की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। बैतूल-परतवाड़ा मार्ग की जर्जर हालत और टोल वसूली के विरोध में बैतूल ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने कोथलकुंड टोल प्लाजा को तत्काल बंद करने की मांग करते हुए मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक को ज्ञापन भेजा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि स्थानीय वाहनों से जबरन नकद टोल वसूली दोबारा शुरू की गई तो नागरिकों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
यूनियन के अध्यक्ष संजू राठौर के अनुसार बैतूल-परतवाड़ा मार्ग लंबे समय से बेहद खराब स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं और वाहन संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यूनियन ने आरोप लगाया है कि करीब 15 वर्षों से सड़क के सुदृढ़ीकरण और पर्याप्त मरम्मत का काम नहीं हुआ है, इसके बावजूद टोल वसूली जारी है।
यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से स्थानीय वाहनों से टोल नहीं लिया जा रहा था, लेकिन अब दोबारा नकद टोल देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही यूनियन का दावा है कि कोथलकुंड टोल प्लाजा की निर्धारित अनुबंध अवधि भी समाप्त हो चुकी है। ऐसे में ट्रांसपोर्टर्स और स्थानीय नागरिकों ने निर्णय लिया है कि जब तक सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होता, इस मार्ग पर टोल टैक्स नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में बैतूल कलेक्टर को भी पूर्व में अवगत कराया जा चुका है।
ज्ञापन में यूनियन अध्यक्ष शैलेन्द्र (संजू) राठौर, उपाध्यक्ष राजा अली, कोषाध्यक्ष मुनावर भाई, सचिव चिंटू गौर सहित सूरज दुबे, दीनु पंवार, मनोज तलेड़ा, दिनेश राठौर, बंटी राठौर, राजू मालवीय, राम महेश्वरी, श्याम सोनी और कमल सेनानी आदि शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button