बेतुल

बैतूल टेमनी में विद्यारंभ कार्यक्रम एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बैतूल। बाल विकास परियोजना बैतूल ग्रामीण सेक्टर बैतूल-2 के ग्राम टेमनी में विद्यारंभ कार्यक्रम एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य धन्नू उईके, पूर्व सरपंच हेमवती बड़ोदे, महिला पंच सुनीता बारस्कर, लक्ष्मी धुर्वे, सहायक संचालक विवेक उईके, शिक्षक अशोक लोखंडे, श्री साहू, क्षेत्रीय पर्यवेक्षक श्रीमती अर्चना तिवारी उपस्थिति रही।
जनपद सदस्य धन्नू उईके और सहायक संचालक विवेक उईके ने सभी अभिभावकों को अपने-अपने बच्चों को शासकीय शालाओं में पढ़ने भेजने के लिए प्रेरित किया। पर्यवेक्षक अर्चना तिवारी ने बताया कि अतिथियों ने आंगनवाड़ी केंद्र में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को “विद्यारंभ प्रमाण-पत्र” प्रदान किए। इस अवसर पर बच्चों का तिलक लगाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नियमित शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शकुन बारस्कर, गीता बारस्कर, कविता खातरकर, रिंकू पंडोले, लता कामतकर व सहायिका उपस्थित हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button