गोड्डा

रामनवमी पर अखाड़ा जुलूस निकालने को लेकर बड़ी बैठक आयोजित

शनिवार को दिन के तीन बजे निकलेगा अखाड़ा जुलूस 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में सभी अखाड़ा प्रमुख और सह प्रमुख की बैठक हुई। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार मंदिर प्रांगण से 3 बजे मां की शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें सभी अखाड़ा माता मंदिर के प्रांगण में मिलेंगे और विभिन्न अखाड़ों के लोग अपने अपने करतब को दिखाएंगे। सभी अखाड़ों के बजरंगी भाई एक साथ मिलकर लाठी भाला तलवार के करतब को दिखाते हुए मां दुर्गा की शोभायात्रा में शामिल होंगे। माँ की शोभायात्रा दिन के तीन बजे विभिन्न मार्गों से गुजरेगी और वापस आकर शिवगंगा तालाब में मूर्ति का विसर्जन होगा। मां की शोभायात्रा में देवघर के ढोल नगाड़े, गोमिया के ढोल नगाड़े,  केशियो, तासा पार्टी, संथाली नृत्य, घोड़ा और विभिन्न प्रकार के गायन वादन का समूह साथ रहेगा। वहीं, जगह-जगह पर भक्तजनों के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा शरबत की व्यवस्था की जा रही है। नहर चौक पर समिति की ओर से महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। बताया कि माँ की शोभायात्रा 28 मार्च दिन शनिवार को 3 बजे माता के मंदिर से निकाली जायेगी। वहीं, सभी अखाड़ों के लोगों ने मिलकर अमित राउत को अखाड़ा प्रमुख एवं रंजन यादव को सह प्रमुख बनाया है। जिन्हें सभी से सामंजस कर कर विभिन्न अखाड़ों को निकालने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में संरक्षक पांडे मुरलीधर, संचालक राजेश कुमार झा, अध्यक्ष दिलीप शाह, सचिव अमृत पांडेय, राजेश भगत, परमानंद साह उर्फ बबलू के साथ-साथ विभिन्न अखाड़ों के प्रमुख कर्पूरी यादव, नेपाली राउत, मदन प्रसाद सिंह, भागीरथ राम, जगदीश राम, अमित राउत, अशोक राम, राजीव ठाकुर, उमेश महतो, सुखदेव महतो, हरिनंदन महतो, अनिल मांझी, कपिल मांझी, हृदय नारायण सिंह, रंजन यादव, परीक्षित महतो, मुन्ना महतो, कृष्णा मंडल, मिथुन कुमार दास, शिव कुमार साह, भैरव यादव, समोद साह, जितेंद्र कुमार, अमित ठाकुर आदि शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button