गाजियाबाद

गाजियाबाद में भाजपा की संगठनात्मक जिला बैठक आज

रणनीति और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद :  भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज, 27 मार्च  (शुक्रवार) को गाजियाबाद जिले के  लोनी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक दादी भोई फार्म हाउस, गढ़ी कटेया, लोनी में दोपहर 01:00 बजे से प्रारंभ होगी।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्री मानवेंद्र चौहान, लोनी विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर, मोदीनगर विधायक श्रीमती मंजू सिवाच तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता त्यागी शामिल रहेंगी।इस बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों, कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही 28 मार्च को प्रस्तावित रैली को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।बैठक में जिला पदाधिकारी, प्रदेश एवं क्षेत्र पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टीमों के साथ-साथ सभासदगण, विभिन्न प्रकल्प, विभाग एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों को आमंत्रित किया गया है। रैली की तैयारी में लगे सभी कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से शामिल होने के लिए कहा गया है।भाजपा जिला कार्यालय, गाजियाबाद की ओर से सभी आमंत्रित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button