भरत पुर
सैनी माली समाज सेवा समिति तहसील भुसावर का प्रथम आदर्श विवाह सम्मेलन 19 अप्रेल आखातीज रविवार को
40 जोड़े बनेंगे हमसफ़र

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में होगा प्रथम आदर्श विवाह सम्मेलन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में आगामी 19 अप्रेल आखातीज रविवार को आयोजित होने जा रहे आस्था और संगम के सामाजिक सरोकार को जीवित रखते हुए सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर के तत्वावधान में माली, कुशवाह, शाक्य, मोर्य, यदुवंशी एवं सैनी समाज आयोजित होने वाले प्रथम आदर्श विवाह सम्मेलन 19 अप्रेल आखातीज रविवार को आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर समस्त सैनी समाज अपनी अपनी जिम्मेदारी को लेकर जुट गए हैं और विवाह सम्मेलन को लेकर अन्तिम रूप देते हुए पोस्टर विमोचन कर जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं सैनी समाज के अध्यक्ष चन्दर सिंह सैनी, पार्षद रामस्वरूप बन्टी सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में आगामी 19 अप्रेल आखातीज रविवार को आयोजित होने वाले प्रथम आदर्श विवाह सम्मेलन हिन्डोन सड़क मार्ग स्थित सीओ आफिस नायावास के पास आयोजित किया जाएगा जिसमें अशोक गहलोत (पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार) अविनाश गहलोत (कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार) प्रभू लाल सैनी (पूर्व कृषि मंत्री राजस्थान सरकार) भागचन्द टांकडा (विधायक बांदीकुई) श्रीमती शोभारानी कुशवाह (विधायक धौलपुर) श्रीमती भूमिका सैनी (आई ए एस) हीरालाल सैनी (जिला प्रमुख दौसा) रामकिशोर सैनी (पूर्व विधायक बांदीकुई) भगवानसहाय सैनी (विधायक उदयपुर वाटी) वैभव गहलोत (आरसीए पूर्व अध्यक्ष) जुगलकिशोर (अध्यक्ष जिला भरतपुर) राहुल सैनी (अतिरिक्त कलेक्टर भरतपुर ) ओपी सैनी (पूर्व आईएएस) सीपी सैनी ( फूले बिग्रेड प्रदेश अध्यक्ष) मुरारीलाल सैनी (संयोजक आरक्षण संघ समिति ) अंजली सैनी ( एडवोकेट उत्तर प्रदेश) भोमाराम सैनी ( प्रदेश अध्यक्ष जयपुर ) विनोद भूदोली (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष) और रामेश सैनी जयपुर (जिला अध्यक्ष कांग्रेस ) संदीप सैनी (उदयपुर वाटी) की गारिमामय उपस्थिति के साथ हजारों सैनी समाज के लोगों की मौजूदगी में वैदिक रीति रिवाजों से सम्पन्न होने वाले प्रथम आदर्श विवाह सम्मेलन में 40 जोड़े हमसफ़र बनेंगे। वहीं दूसरी ओर सैनी समाज द्वारा आयोजित किये जा रहे प्रथम आदर्श विवाह सम्मेलन 19 अप्रेल आखातीज रविवार को बारात की चढ़ाई, निकासी बैण्ड बाजों के साथ दीवान वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर मुण्डायारा से आरंभ होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकल कर विवाह स्थल हिंडौन सड़क मार्ग स्थित सीओ ऑफिस के पास नयावास स्थित पहुंचेगी। जहां विवाह स्थल पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत और तोरण और वरमाला की रस्म निभाई जाएगी। सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रथम आदर्श विवाह सम्मेलन 19 अप्रेल आखातीज रविवार को समस्त सैनी,माली, कुशवाह, शाक्य, मोर्य, यदुवंशी समाज एक जुट होकर अपनी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से निभाते हुए पोस्टर विमोचन करते हुए अपनी जिम्मेदारी हासिल कर ली गई है।



